India

Feb 23 2024, 15:57

'कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रहा मोदी सरकार': जयराम रमेश, पढ़िए, उन्होंने भाजपा पर किए और भी बड़े हमले

 कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद के हमले हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार कांग्रेस को आर्थिक तौर पर अपंग बना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे सारे खाते बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हम अदालत भी जाएंगे। जयराम रमेश ने इसे प्रतिशोध की राजनीति बताया है।

कांग्रेस नेता ने प्रवर्तन निदेशालय एवं CBI की कार्रवाई को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, आज में हफ्ता वसूली की बात उठा रहा हूं। प्रवर्तन निदेशालय, CBI का डर दिखाकर, निजी कंपनियों से सरकार हफ्ता वसूली कर रही है। हमारे महासचिव ने वित्त मंत्री को इस बात को लेकर खत लिखा है। लगभग 30 कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय एवं CBI की जांच की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि, इसकी खबर इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर भी है। इन 30 कंपनियों से 4 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी को 335 करोड रुपए चंदा के तौर पर मिला है। इन कंपनियों ने कुछ गड़बड़ी की है तो इन कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। ED एवं CBI की धमकी देकर इन कंपनियों से चंदा लेना, यह बड़ी बात है। इसके माध्यम से ब्लैकमेल की राजनीति की जा रही है।

India

Feb 23 2024, 15:56

PM मोदी ने वाराणसी को दी 13 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, बोले- 'काशी के धरती पर एक बार फिर...'

 पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में अमूल प्लांट समेत 13202 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। वह संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्‍होंने आज यहां संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही संत गुरु रविदास जन्मस्थली का दौरा किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। वही इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले मुख्य पंडाल तक रोडशो किया। इसके बाद रोपवे के केबिन गंडोला का लोकार्पण किया। इस रोपवे का एक दिन में 96 हजार लोग फायदा उठा सकेंगे। इसके बाद वह बनास काशी शंकुल के मुख्य पंडाल में पहुंचे।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी बीते 10 सालों के अंदर काशिवासियों को हजारों करोड़ की सौगात देकर काशी को एक नए क्लेवर देकर विश्व के मानचित्र पर प्रस्तुत किया है। साढ़े छह सो करोड़ की लागत से बनास डेयरी बना है। आमदनी को बढ़ाने के साथ भारत की स्पर्धा भी बढ़ेगी। बनास डेयरी के चेयरमैन के धन्यवाद देता हूं जिन्होंने उत्तर प्रदेश में रूचि दिखाई। आज प्रधानमंत्री के द्वारा ढेरों सौगात दी जा रही है। प्रधानमंत्री के हाथों बीएचयू के बाद एक और मेडिकल कॉलेज की सौगात देने जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक नई पहचान दी। रामलला के आगमन पर देश अभिभूत है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन पर उत्तर प्रदेश का विकास हो रह हा है। वहीं बनास डेयरी किसानों की तीर्थस्थली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि काशी के धरती पर एक बार फिर आप लोगों के बीच आने का अवसर प्राप्त हुआ है। जब तक बनारस नहीं आता तब तक मेरा मन नहीं मानता है। 10 वर्ष पहले आप लोगों ने वाराणसी का सांसद बनाया। अब 10 वर्षों में बनारस में हमें बनारसी बना दिया।

India

Feb 23 2024, 15:55

संदेशखाली पर मचे बवाल के बीच बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है प्लान?

#pm_narendra_modi_to_visit_west_bengal

पश्चिम बंगाल में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। संदेशखाली में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश की सियासत गर्म है। इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वह वहां दो दिन रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करेंगे और कुछ सार्वजनिक योजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। संभावना जताई गई है कि वहां पर पीएम मोदी संदेशखाली की पीड़िताओं से भेंट कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री एक और दो मार्च को आराम बाग और कृष्णानगर का दौरा करेंगे। यह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में है। सुकांत मजूमदार ने कहा, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली एक मार्च को आरामबाग जिले और दो मार्च को कृष्णानगर में निर्धारित हैं। वह दोनों रैलियों को संबोधित करेंगे और कुछ योजनाओं को लोगों को समर्पित करेंगे। 1-2 मार्च के बाद 6 मार्च को दोबारा प्रधानमंत्री बंगाल जाएंगे। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मार्च को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में महिलाओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। मजूमदार ने कहा कि अगर संदेशखाली की प्रताड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताती हैं तो पार्टी मुलाकात की व्यवस्था करेगी।

बता दें कि संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख एवं समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। संदेशखाली में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आते ही माहौल गर्मा गया। संदेशखाली के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाम पार्टियों सहित पूरा विपक्ष ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर हो गया है। कई नेताओं ने दौरा करने की कोशिश की तो उन्हें नहीं जाने दिया गया। हाईकोर्ट से अनुमति लेकर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और कुछ नेता यहां पहुंच सके और स्थानी लोगों से मुलाकात की। अब यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा कराने की तैयारी है।

संदेशखाली के मुद्दे पर बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट काफी सक्रिय है। वह इसे लगातार उठा रही है और टीएमसी सरकार पर हमला बोल रही है। बीजेपी ने गुरुवार (22 फरवरी) को संदेशखाली में हुई हिंसा पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी। इसमें महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार और उनके यौन उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी गई है। बीजेपी ने कहा था कि चौंकाने और झकझोर देने वाली इस सच्चाई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। डॉक्यूमेंट्री का टाइटल 'द संदेशखाली सॉकर - द बिग रिवील' है।

India

Feb 23 2024, 14:47

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद फूटा जीशान सिद्दीकी का गुस्सा, बोले- कांग्रेस में मुसलमानों के लिए जगह नहीं

#congressmlazeeshansiddiquislams_congress

जीशान सिद्दीकी के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी थी और अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए। इसके बाद बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को कांग्रेस ने मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया। मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर हमला बोला।जीशान सिद्दीकी ने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था और उस पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया। साथ ही जीशान ने दावा किया कि राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें 10 किलो वजन घटाने के लिए कहा गया था।

राहुल गांधी अच्छा काम करते हैं लेकिन उनकी टीम बेहद भ्रष्ट-जीशान

जीशान वांड्रे ईस्ट से कांग्रेस विधायक और पार्टी के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अजित पवार की एनसीपी जॉइन कर ली है।इसके बाद कांग्रेस ने 21 फरवरी को जीशान को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसको लेकर जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं मुसलमान हूं इसीलिए मेरे साथ अन्याय किया गया है। राहुल गांधी अच्छा काम करते हैं लेकिन उनकी टीम बेहद भ्रष्ट है। जीशान सिद्दीकी ने यह गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में जितना संप्रदायवाद है उतना किसी अन्य पार्टी में नहीं है। कांग्रेस हमेशा मुस्लिम समुदाय के बारे में सकारात्मक बातें करती हैं, लेकिन उस तरह का काम नहीं करती। 

कांग्रेस में अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं-जीशान

जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के वोट चाहती है, लेकिन कांग्रेस उन्हें सुरक्षित नहीं कर सकती। हमेशा सौतेला व्यवहार करती है। मुंबई कांग्रेस की लिस्ट निकाल कर देखिए कितने वरिष्ठ नेता मुस्लिम हैं? मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुझसे कहा गया कि टीम में ज्यादा मुसलमानों को शामिल न किया जाए। जब इस बात की चर्चा होती है कि मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा तो कहा जाता है कि मुस्लिम नाम नहीं चाहिए। मुंबई कांग्रेस के इतिहास में कभी कोई मुस्लिम अध्यक्ष नहीं बना। मैंने मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और जीता। 90% वोट से जीतने के बाद भी मुझे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने में 9-10 महीने लग गए। मुझे इसलिए परेशान किया गया क्योंकि मैं मुस्लिम हूं। मुझे दुख है कि कांग्रेस में अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं है। 

मुझ पर अविश्वास किया- जीशान

जीशान सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब मेरे पिता बाबा सिद्दीकी ने एनसीपी अजीत पवार के साथ जाने का फैसला किया उसी वक्त मैंने यह साफ कर दिया था कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। यह बात मैंने एक बार नहीं बार-बार कही थी। बावजूद इसके मेरे खिलाफ मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई की गई। सिद्दीकी ने कहा कि मेरे खिलाफ की गई इस एकतरफा कार्रवाई के बाद मैं अब यह नहीं कह सकता कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। अपने मैं अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ चर्चा करके अपने लिए नए राजनीतिक विकल्प ढूंढ लूंगा। 

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बारे में उन्हें अब तक कोई अधिकृत पत्र फोन सूचना या ईमेल नहीं मिला है। जो कुछ जानकारी मिली है वह सोशल मीडिया के माध्यम से और पत्रकारों से मिली है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले व्यक्ति के साथ यह सरासर अन्याय है।

India

Feb 23 2024, 14:45

50 साल बाद चांद पर फिर पहुंचा अमेरिका, पहला प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट लैंड कराकर रचा इतिहास

#america_first_private_odysseus_spacecraft_lunar_landing

अमेरिका एक बार फिर चांद पर पहुंच गया है। लगभग 50 साल बाद एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद की सतह पर उतरा है। हालांकि, इस बार चांद की धरती पर उतरना अमेरिका के लिए बेहद खास है। दरअसल, पहली बार एक निजी अमेरिकी कंपनी ने चांद की सतह पर अपना मून लैंडर उतारकर इतिहास रच दिया है। 1972 में आखिरी अपोलो मिशन के बाद अमेरिका में बना कोई अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा की सतह पर उतरा है। इंटूइटिव मशीन्स नाम की ह्यूस्टन की ये कंपनी पहली निजी कंपनी बन गई है जिसने सफलतापूर्वक चांद पर अपना लैंडर उतारा है। इसी के साथ अमेरिका साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत के बाद दूसरा देश बन गया है। भारत 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना था।

चांद पर उतरने वाले इस अंतरिक्ष यान का नाम ओडीसियस या ऑडी है। यह छह पैरों वाला एक रोबोट लैंडर है जो भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 4:30 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मालापर्ट ए नाम के क्रेटर में उतरा। चांद का दक्षिणी ध्रुव वही हिस्सा है, जिसके करीब भारत के चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर उतरा था।

नासा के सहयोग से इसे एक प्राइवेट कंपनी ने बनाया है। इंटुएटिव मशीन्स के सीईओ स्टीव अल्टेमस ने कहा, 'मुझे पता है कि यह एक मुश्किल था, लेकिन हम सतह पर हैं। हम ट्रांसमिट कर रहे हैं। चांद पर आपका स्वागत है।' नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने एक वीडियो संदेश के जरिए बधाई दी। उन्होंने इसे एक बड़ी जीत कहा है। उन्होंने कहा कि हमने चंद्रमा पा लिया। उन्होंने कहा, चांद पर अमेरिका की वापसी हो गई है। आज मानव इतिहास में पहली बार एक कमर्शियल कंपनी, एक अमेरिकी कंपनी ने चांद तक का सफर पूरा किया है। आज का दिन ये दिखाता है कि नासा की कमर्शियल पार्टनरशिप कितनी दमदार और महत्वाकांक्षी है।

लैंडिंग से ठीक पहले कंट्रोलर्स के सामने एक बड़ी मुसीबत आ गई जिससे इस मिशन के नाकाम होने का ख़तरा मंडराने लगा। चांद की सतह से ओडेसियस की दूरी और उसकी गति का आकलन करने वाले जो लेज़र यान में लगे थे, वो सही तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इससे मिशन की सफलता को लेकर संशय बढ़ने लगा। लेकिन अच्छी बात ये रही कि यान में नासा के भेजे कुछ एक्सपेरिमेन्टल लेज़र भी थे और वैज्ञानिकों ने इसका लाभ उठाते हुए इन्हें नेविगेशन सिस्टम के साथ जोड़ दिया। 23 बजकर 23 मिनट (जीएमटी) पर ओडेसियस ने चांद की सतह को छुआ।

ओडेसियस को बीते सप्ताह फ्लोरिडा के केप केनावेराल लॉन्च स्टेशन से छोड़ा गया था। ये यान तीन लाख 84 हज़ार किलोमीटर (238, 855 मील) की दूरी तय कर चांद तक पहुंचा है।ओडेसियस की लैंडिंग वैसे तो 14 फरवरी को होनी थी, लेकिन तकनीकी वजहों से इसे टालना पड़ा था।

India

Feb 23 2024, 13:30

Feb 23 2024, 11:53

सौरभ भारद्वाज का दावाः 2-3 दिन में गिरफ्तार हो सकते हैं सीएम केजरीवाल, आज शाम तक मिल स कता है एक और नोटिस

#saurabh_bhardwaj_claims_that_cm_kejriwal_can_be_arrested_in_2_3_days

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी अब तक सात समन भेजा चुकी है।हालांकि केजरीवाल ने ईडी के हर समन की अनदेखी की है और पेश नहीं हुए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि शुक्रवार को दिन में या शाम तक अरविंद केजरावल को एक और नोटिस भेजा जा सकता है। खबर है कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए कदम बढ़ा रही है।दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ये दावा किया है।

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमें जानकारी है कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें। 

आतिशी ने भी किया कुछ ऐसा ही दावा

इससे पहले गुरूवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के दावा किया कि आप नेताओं को मैसेज आया है। जिसमें इंडिया गठबंधन छोड़ने को कहा गया है। गठबंधन करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। दो दिन में सीबीआई का नोटिस आ सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। 

अब तक केजरीवाल को मिल चुका है 7 समन

बता दें, शराब नीति में हुए कथित घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय अब तक सात समन जारी कर चुकी है। ईडी ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरूवार को सातवां समन भेजा है।जांच एजेंसी ने केजरीवाल को सोमवार यानी 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले 19 फरवरी को ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल लगातार ईडी के समन की अनदेखी कर रहे हैं और उनसे गैर कानूनी बता रहे हैं। ईडी के नोटिस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि केजरीवाल को गैरकानूनी नोटिस भेजा गया है। आप ने बार-बार ये सवाल उठाया है कि किस आधार पर ये समन भेजा गया है। जब ईडी खुद इस मामले को लेकर कोर्ट गई है तो इंतजार क्यों नहीं कर सकती।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, उन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी और साथ ही मनपसंद शराब व्यापारियों को ही लाइसेंस जारी किए गए। दिल्ली की नई आबकारी नीति 2021/22 को बनाने और उसके क्रियान्वयन में घोटाले के आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 20 जुलाई, 2022 को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने शिकायत दर्ज की थी। जिसमें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया था।सीबीआई के बाद ईडी ने 22 अगस्त, 2022 को आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर जांच शुरू की।

India

Feb 23 2024, 11:52

सौरभ भारद्वाज का दावाः 2-3 दिन में गिरफ्तार हो सकते हैं सीएम केजरीवाल, आज शाम तक मिल सकता है एक और नोटिस

Feb 23 2024, 10:29

किसान संगठन आज मना रहे “काला दिवस”, 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को महापंचायत का है प्लान

#kisan_andolan_black_day 

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) आज काला दिवस मना रहा है।बुधवार को आंदोलन के दौरान 21 साल के किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। किसानों का आरोप है कि ये मौत नहीं हत्या है और इसका मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसी के विरोध में आज किसान काला दिवस मना रहे हैं।एसकेएम ने कहा है कि किसान 26 फरवरी को सभी राजमार्गों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे।

बुधवार को खनौरी सीमा पर एक किसान की मौत हो गई थी। जिसके बाद किसान संगठनों ने अपना दिल्ली कूच दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया था। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर बैठक की। बैठक में मांग की गई कि आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो, मामले की न्यायिक जांच हो और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

बता दें, किसानों के दिल्ली चलो मार्च को संगरूर जिले के खनौरी सीमा पर रोक दिया गया था। किसानों का आरोप है कि पुलिस झड़प में उनके किसान की मौत हुई है।बठिंडा जिले के शुभकरण सिंह को संगरूर-जींद सीमा पर खनौरी से एक अस्पताल में मृत अवस्था में ले जाया गया था। खनौरी सीमा पर पुलिस के साथ कथित झड़प में उसकी मौत हो गई थी। इस झड़प में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

India

Feb 23 2024, 10:01

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

#former_maharashtra_cm_manohar_joshi_passed_away

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी निधन हो गया है। मनोहर जोशी ने दिल का दौरा पड़ने के बाद आज मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।उन्होंने रात 3 बजे हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।बताया गया है कि 21 फरवरी को वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी का स्वास्थ्य पिछले साल मई से ही खराब चल रहा था। उस समय उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था। चूंकि डॉक्टरों को ठीक होने की बहुत कम उम्मीद दिखाई दे रही थी इसलिए उन्हें अपने शिवाजी पार्क स्थित घर में वापस जाने के लिए कहा गया था, जहां उनकी देखभाल की जा रही थी।

1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अविभाजित शिव सेना के पहले नेता थे। जोशी संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और साल 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। 2 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी में जन्मे जोशी की शिक्षा मुंबई में हुई।